घर की इस दिशा में हर शाम जलाएं दीपक, धन और करियर से जुड़ी परेशानियां हो जाएंगी दूर

वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर आप जीवन में आर्थिक लाभ और करियर में सफलता पाना चाहते हैं तो आपको घर की उत्तर दिशा में शाम के वक्त हमेशा दीपक जलाना चाहिए। इस दिशा में दीपक जलाने से आर्थिक उन्नति के आपको अवसर मिलने लगते हैं।

आपको बता दें कि उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है। यही वजह है कि वास्तु शास्त्र में इस दिशा में दीपक जलाना धन लाभ का कारक माना जाता है। अगर प्रतिदिन शाम के समय आप इस दिशा में दीपक जलाएं तो धीरे-धीरे ही सही लेकिन आपकी आर्थिक स्थिति सुधरने लगती है।

अगर आप इस दिशा में दीपक जलाते हैं तो इस बात का भी आपको ख्याल रखना चाहिए कि यहां कोई भी भारी सामान न हो। फ्रिज, आलमारी जैसी भारी चीजों को यहां रखने से धन प्राप्ति में आपको बाधाएं आ सकती हैं।

उत्तर दिशा के साथ ही ईशान कोण यानि उत्तर-पूर्व दिशा को भी बेहद शुभ माना जाता है। इस दिशा में दीपक जलाकर भी आप धन लाभ और करियर में शुभ फल पा सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *