पति की हत्या,​​​ शरीर को काटा और आंतें निकालने लगी महिला… मकान मालिक ने देखा खौफनाक मंजर​​​

Featured Image

  • कुरुक्षेत्र में राजेश की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी विमला देवी जांच के घेरे में है.
  • मकान मालिक ने महिला को संदिग्ध हालत में देखा, जिसके बाद उसने कथित तौर पर छत से छलांग लगा दी.
  • पुलिस ने घटनास्थल से तीन चाकू बरामद किए और फोरेंसिक साक्ष्य जुटाए हैं.
  • हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं है और पुलिस महिला के बयान व अन्य सबूतों की जांच कर रही है.

Wife Killed Husband: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से हत्या का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है. पेहोवा रोड के पास किराए के मकान में रहने वाले राजेश की कथित तौर पर उसकी पत्नी विमला देवी ने हत्या कर दी. घटना के बाद मकान मालिक के पहुंचने पर महिला ने छत से छलांग लगा दी. घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पुलिस उसके बयान लेने की कोशिश कर रही है.

मामला राज पैलेस के पास का बताया जा रहा है. मकान मालिक रिंकू के मुताबिक, घटना वाले दिन शाम करीब 5 बजे उसे पति-पत्नी के बीच तेज आवाज में झगड़ा सुनाई दिया. आवाज सुनकर वह छत की ओर गया. वहां राजेश गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा था और उसके पेट पर गहरे जख्म थे. मकान मालिक का दावा है कि उसने विमला को शव से निकले आंतरिक अंगों को एक बैग में रखते हुए देखा. रिंकू को देखते ही महिला कथित तौर पर घबरा गई और छत से नीचे कूद गई. गिरने से वह भी घायल हो गई और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया.

पानी की कंपनी में काम करता था पति

पुलिस के अनुसार, राजेश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के धामपुर गांव का रहने वाला था और करीब एक साल से पत्नी के साथ कुरुक्षेत्र में रह रहा था. वह पेहोवा रोड स्थित एक पानी की कंपनी के सप्लाई विभाग में काम करता था. पुलिस ने घटनास्थल से अलग-अलग आकार के तीन चाकू बरामद किए हैं.

सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के साथ फोरेंसिक साक्ष्य भी जुटाए. पोस्टमार्टम में राजेश के शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर घाव सामने आए हैं. रिपोर्ट में पेट पर करीब 35 सेंटीमीटर लंबा घाव और कुछ आंतरिक अंगों के गायब होने की बात भी सामने आई है. पुलिस इन परिस्थितियों की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *